इंदौर: इंदौर में पढ़ने वाली बेटी से मिलने आया एक व्यक्ति इंदौर रेलवे स्टेशन से लापता हो गया। रेलवे पुलिस के अनुसार 50 वर्षीय राजेंद्रकुमार पिता बक्सासिंह अहिरवार निवासी नौगांव (छतरपुर) घाट 7 जनवरी को इंदौर के सुदामा नगर क्षेत्र में रहने वाली बेटी प्राची से मिलने आए थे।
जब वह वापस अपने घर जा रहे थे तो उन्हें बेटी स्टेशन भी छोड़ने आई थी, लेकिन वह अभी तक घर नहीं पहुंचे।
