
भोपाल। सर संघ चालक डॉ. मोहन राव भागवत कल 4 अक्टूबर को मप्र के सतना और मैहर आयेंगे। डॉ. भागवत पहले मैहर पहुंचकर मां शारदा के दर्शन करेंगे। इसके बाद वे ग्राम पतौरा जाएंगे, जहां प्रांत प्रचारक ब्रजकांत के निवास पर कुछ समय के लिए अल्प विश्राम करेंगे।
तदुपरांत उनका सतना आगमन होगा, जहां वे सरस्वती आवासीय विद्यापीठ में ठहरेंगे। रविवार को वे सतना जिले के अन्य कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे।
इस बीच डॉ. भागवत की सुरक्षा में सौ से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। इसके साथ ही मार्गों पर विशेष सतर्कता भी बरती जाएगी।
