
जबलपुर। खितौला स्थित इसाफ स्माल फाइनेंस बैंक में 11 अगस्त को डकैती डालकर 14 किलो 875 ग्राम सोना और 5, लाख 8 हजार रूपए लूटकर ले जाने के मामले में बिहार और झारखंड में पुलिस ने छापेमारी करते हुए जहांगीर आलम अंसारी 48 वर्ष, ग्राम कोलुबार, थाना डुमरिया, गया, बिहार, गोलू उर्फ रविकांत पासवान 24 वर्ष, ग्राम बेलखेड़ा, थाना आमस, गया बिहार, उमेश पासवान 21 वर्ष ग्राम पांडेयपुरा, थाना हंटरगंज गया बिहार और हरिप्रसाद सोनी 52 वर्ष, शेरघाटी झारखंड को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से लगभग 50 लाख रुपए मूल्य का सोना, नगद, पिस्टल, जिंदा कारतूस, सोना गलाने वाला गैस कटर, औजार जब्त किए गये हैं। आरोपियों को पुलिस शहर लेकर आ गई है, कंट्रोल रूम में पुलिस अधिकारियों ने मामले का खुलासा किया।
