सुचिका तरियाल ने MMA में जीता ब्रॉन्ज; शूटिंग में आए तीन मेडल

आइची नागोया, भारत ने पुरुषों की 10m एयर राइफल टीम में सिल्वर जीता। महिला टेबल टेनिस टीम ने पाकिस्तान को 3-0 से हराया।

एशियन गेम्स के दूसरे दिन भारत ने शानदार शुरुआत की है। हिमांशु ढिल्लों, पार्थ माने और रुद्राक्ष पाटिल ने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता। यह भारत का तीसरा आधिकारिक मेडल है और तीनों पदक शूटिंग से आए हैं। वहीं महिला टेबल टेनिस टीम ने पाकिस्तान को 3-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

Asian Games MMA Live: सुचिका तरियाल ने MMA में जीता ब्रॉन्ज
सुचिका तरियाल ने MMA में जीता ब्रॉन्जएशियन गेम्स में मिक्सड मार्शल आर्ट (MMA) में भारत के लिए ऐतिहासिक पदक सुचिका तारयाल ने जीता है। सुचिका तारियाल ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है।

Swimming 50m Freestyle: फाइनल की रेस से बाहर हुए आकाश मणि और गीतेश शाह
आकाश मणि और गीतेश शाह 50m फ्रीस्टाइल फाइनल में जगह नहीं बना पाए। आकाश मणि 23.43s के साथ 26 पोजीशन पर रहें। वहीं गीतेश शाह 23.57s के साथ 28 पोजीशन पर रहें। एशियन गेम्स 2026 में सिर्फ टॉप 10 तैराक ही 50m फ्रीस्टाइल फाइनल में पहुंचे।

Next Post

जिले में भारी बारिश से दलहन और तिलहन की फसल को हुआ भारी नुकसान

Mon Sep 21 , 2026
सतना: जिले में करीब 20 दिन पहले हुई मूसलाधार बारिश का असर अब दलहन और तिलहन फसलों पर दिखाई देने लगा है। कृषि विभाग के अनुसार भारी वर्षा से तिल की करीब 75 प्रतिशत फसल नष्ट हो चुकी है, जबकि लगातार हो रही बारिश से मूंग की फसल के सड़ने […]

You May Like