उत्तर प्रदेश की जनता ने 2017 में ही बूथ का भूत उतारा, 2027 बची कसर पूरी करेगी: भाजपा

देवरिया, 20 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता एस एन सिंह ने रविवार को यहाँ समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव का बिना नाम लिये कहा कि प्रदेश की जनता ने 2017 में ही बूथ का भूत उतार दिया था और बची कसर 2027 जनता पूरी कर देगी।

श्री सिंह ने आज यहाँ कहा कि सनातन को गाली, धर्मान्तरण और जेहाद का समर्थन के कारण ही उत्तर प्रदेश की जनता ने कई लोगों का बूथ का भूत उतार दिया है और बची खुची कसर जनता 2027 के विधान सभा चुनाव मे पूरा कर देगी। उन्होंने सपा मुखिया का नाम लिए बिना कहा कि इसलिए भूत की चिंता छोड़ दीजिए और इस बात की चिंता करिये कि यह देश रघुपति राघव राजा राम को मानते वाला है। ऐसी विचार धारा वाले देश में सनातन और हिन्दू संतों के खिलाफ जहर उगलने वाले लोगों को देश की जनता जवाब देना जानती है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उस बयान पर कि लातों के भूत बातों से नहीं मानते हैं,पर पूर्व मुख्यमंत्री यादव ने मुख्यमंत्री योगी का बिना नाम लिये बयान दिया था कि लोकतंत्र में पक्षपात सबसे बड़ा दुर्गुण है और भाजपा भेदभाव और नफरत की राजनीति करती है। उन्होंने बिना नाम लिये कहा था कि कुछ लोगों का भूत अगली बार बूथ उतारेगा।

Next Post

संसद सत्र से पहले बुलाई गई सर्वदलीय बैठक शुरु

Sun Jul 20 , 2025
नयी दिल्ली 20 जुलाई (वार्ता) सरकार ने सोमवार से शुरू हो रहे मानसून सत्र से पहले आज यहां सर्वदलीय बैठक बुलाई है जिसमें सभी प्रमुख दलों के प्रमुख नेता शामिल हो रहे हैं। बैठक शुरू होने से पहले संसदीय कार्य मंत्री किरन रिजिजू ने कहा कि सरकार संसद में सभी […]

You May Like