वन नेशन, वन इलेक्शन पर छात्रों का मंथन कल

इंदौर। स्टूडेंट्स फॉर वन नेशन वन इलेक्शन फोरम के तत्वावधान में सोमवार को इंदौर के लता मंगेशकर सभागार में प्रदेश स्तरीय छात्र सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन का उद्देश्य “वन नेशन, वन इलेक्शन” विषय को छात्रों के बीच ले जाकर उस पर मंथन करना है।

 

स्टूडेंट्स फोरम के प्रदेश कन्वीनर रोइन राय ने बताया कि मध्यप्रदेश में इस फोरम का यह पहला बड़ा आयोजन है। कार्यक्रम का शुभारंभ 15 सितम्बर सुबह 11 बजे होगा और यह दो सत्रों में संपन्न होगा। पहले सत्र में अतिथि नेताओं का उद्बोधन होगा, वहीं दूसरे सत्र में छात्र अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।

 

आयोजन में मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह और संगठन के प्रदेश महामंत्री हितानंद शर्मा केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय तुलसीराम सिलावट सांसद शंकर ललवानी मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे।

 

वन नेशन वन इलेक्शन की प्रदेश की कमेटी के सह-संयोजक और इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि “वन नेशन, वन इलेक्शन” केवल आर्थिक बचत का विषय नहीं, बल्कि संसाधनों और समय की भी बड़ी बचत का उपाय है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 से 2024 तक हुए विभिन्न चुनावों पर 6 से 8 लाख करोड़ रुपये तक का खर्च हुआ। यदि सभी चुनाव एक साथ होते तो देश के लगभग डेढ़ लाख करोड़ रुपये से अधिक की बचत होती, जो कि भारत सरकार के आधे स्वास्थ्य बजट के बराबर है।

 

महापौर ने कहा कि देश के बड़े परिवर्तन हमेशा युवाओं और विद्यार्थियों के नेतृत्व में हुए हैं। इसलिए इस विषय को छात्रों तक ले जाना और उन्हें इससे जोड़ना अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विश्वास जताया कि “वन नेशन, वन इलेक्शन” जैसे अहम मुद्दे पर छात्र भी नेतृत्व करेंगे।

Next Post

लोक अदालत: एक दिन में 50 करोड़ से अधिक कर जमा, अब तक का सबसे बड़ा कलेक्शन

Sun Sep 14 , 2025
इंदौर। नेशनल लोक अदालत में इंदौर नगर पालिक निगम ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। शनिवार को आयोजित लोक अदालत में नागरिकों ने 50 करोड़ 47 लाख 87 हजार 814 रुपये कर के रूप में जमा किए। यह अब तक आयोजित सभी नेशनल लोक अदालतों में एक दिन में सबसे […]

You May Like