बिहार में होगी झूठ और जुमलों की बरसात : लालू

पटना 24 फरवरी (वार्ता) राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार पहुंचने से पहले कटाक्ष करते हुए कहा कि आज राज्य में झूठ और जुमलों की बरसात होगी।

श्री यादव ने सोमवार को सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “प्रधानमंत्री आज बिहार में है इसलिए आज बिहार में झूठ और जुमलो की बरसात होगी।”

राजद अध्यक्ष ने कहा, “चुनावी वर्ष है इसलिए लोगों को भ्रमित करने के लिए केंद्र की देशभर की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन अब दिखावटी रूप से बिहार से होगा लेकिन बिहार को कुछ नहीं मिलेगा, ना ये देंगे।”

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी का आज भागलपुर में कार्यक्रम होना है।

Next Post

मंदिर में कैंसर अस्पताल पूरे देश में नई मिसाल बनेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Mon Feb 24 , 2025
गढ़ा (छतरपुर) 23 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि बागेश्वर धाम मंदिर में बनने वाला मेडिकल साइंस एण्ड रिसर्च इंस्टिट्यूट पूरे देश में नई मिसाल बनेगा, जिसमें गरीब पीड़ित व्यक्तियों को निःशुल्क इलाज मिल सकेगा। आज का दिन बुंदेलखंड की धरती के लिए उत्साह और […]

You May Like