हिमंत सरमा मिले मोदी से राज्य में विकास कार्यों की जानकारी दी

नई दिल्ली 28 जुलाई (वार्ता) असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें सामाजिक-आर्थिक मापदंडों में राज्य की प्रगति तथा प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा,“ असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।”

असम के मुख्यमंत्री ने भी इस मुलाकात के बारे में अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “ आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी से मुलाकात का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्हें सामाजिक-आर्थिक संकेतकों में असम की उल्लेखनीय प्रगति और प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी दी।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने असम के लोगों की ओर से आठ सितंबर को प्रधानमंत्री के स्वागत की उत्सुकता व्यक्त की। उन्होंने कहा,“ यह एक ऐसा क्षण होगा जो हमारे राज्य की विकास यात्रा में एक और मील का पत्थर साबित होगा।”

प्रधानमंत्री आठ सितंबर को असम की यात्रा पर जायेंगे जहां वह विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

श्री सरमा ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भी मुलाकात की और उन्हें गोहपुर में बनने वाले कनकलता बरुआ विश्वविद्यालय की आधारशिला रखने के लिए असम आने का निमंत्रण दिया।

 

 

Next Post

कुत्तों के काटने से मौत के मामले का सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान

Mon Jul 28 , 2025
नयी दिल्ली, 28 जुलाई (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने कुत्तों के काटने से छह साल की एक बच्ची की असामयिक मृत्यु से संबंधित मीडिया रिपोर्ट का सोमवार को ‘स्वतः संज्ञान’ लिया। न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला और न्यायमूर्ति आर महादेवन की पीठ ने शीर्ष अदालत रजिस्ट्री से कहा कि वह इस मामले […]

You May Like