पूर्णिमा पर बांदकपुर जागेश्वर धाम पहुंचे विधायक गोपाल भार्गव, किया जलाभिषेक

दमोह। पूर्णिमा के पावन अवसर पर रहली विधायक एवं पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव दमोह जिले के प्रसिद्ध तीर्थस्थल श्री जागेश्वर धाम बांदकपुर पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर विधि-विधान से जलाभिषेक एवं पूजन-अर्चन किया। विधायक भार्गव ने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Post

होर्मुज जलडमरूमध्य के भविष्य पर चर्चा के लिए ईरान-ओमान की संयुक्त होर्मुज समिति की पहली बैठक

Mon Jun 29 , 2026
मस्कट, 29 जून (वार्ता) ईरान-ओमान ने नवनिर्मित ‘संयुक्त होर्मुज समिति’ की पहली बैठक आयोजित की है। रणनीतिक रूप से दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक ‘होर्मुज जलडमरूमध्य’ के भविष्य के शासन और प्रबंधन पर व्यवस्थित बातचीत की दिशा में यह औपचारिक कदम है। यह कदम ऐसे समय […]

You May Like