रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव

सिंगरौली:कोतवाली थाना क्षेत्र के माजन स्थित गायत्री मंदिर के समीप बुधवार को रेलवे ट्रैक पर 30 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सनी उर्फ मोहित सिंह परिहार, निवासी जरहा, हाल मुकाम राजकमल होटल के सामने के रूप में हुई है। बताया गया कि रेलवे ट्रैक पर उसका शव पड़ा था और एक पैर धड़ से अलग मिला। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ सीआईएसएफ की टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने शव तथा अलग हुए पैर को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मर्चुरी भेज दिया। मृतक अपने भाई और मां के साथ रहता था। उसके पिता उपेंद्र सिंह की पूर्व में मौत हो चुकी है। पुलिस ने घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया घटना दुर्घटना, आत्महत्या अथवा हत्या से जुड़ी हो सकती है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

Next Post

ऑनलाइन ठगी में 48 हजार रुपए गंवाए

Wed Sep 23 , 2026
इंदौर: महू के टाल मोहल्ला निवासी अतीक उर रहमान के साथ अज्ञात व्यक्ति ने ऑनलाइन ठगी कर 48 हजार 496 रुपए हड़प लिए. घटना पिछले दिनों की बताई गई है. शिकायत पर महू पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. थाना प्रभारी पवन यादव ने बताया कि […]

You May Like