मां नर्मदा जयंती पर देवझिरी तीर्थ स्थल पर भक्तों की लगेगी भीड़

झाबुआ। शहर से सटे पवित्र तीर्थ स्थल देवझिरी में 4 फरवरी को मां नर्मदा जयंती पर अलसुबह से ही भक्तों की मां नर्मदा नदी के कुंड में स्नान, दान-पुण्य आदि करने के साथ श्री संकट मोचन महादेवजी के दर्शन का लाभ लिया जाएगा। देवझिरी तीर्थ पर शहर के साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी भक्तों की भीड़ लगेगी। मंदिर की सेवक माताराम रूपादासजी ने बताया कि श्री संकट मोचन महादेव तीर्थ स्थल देवझिरी के कुंड में मां नर्मदा नदी का पानी अनवरत वर्षों से बह रहा है। नर्मदा जयंती पर मां नर्मदाजी के जल में श्रद्धालुआंे द्वारा स्नान बाद पूजन एवं दर्शन आदि किया जाएगा। सुबह से लेकर शाम तक स्नान, दर्शन-पूजन का क्रम चलेगा। शाम को मां नर्मदा सेवा समिति द्वारा पूरे मंदिर एवं परिसर की सफाई कर दीप सज्जा की जाएगी। मां नर्मदा नदी के कुंड पर चुनरी अर्पण करने के साथ भगवान भोलेनाथजी का अभिषेक कर श्रृंगार किया जाएगा। भगवान को हलवे का भोग लगाकर आरती कर प्रसादी वितरण होगा। भगत समाज द्वारा मंदिर परिसर में भजन-किर्तन एवं भोजन (प्रसादी) का आयोजन किया जाएगा।

3 झाबुआ-1- देवझिरी तीर्थ पर मां नर्मदाजी का कुंड

Next Post

रतलाम स्थापना महोत्सव

Mon Feb 3 , 2025
महाराजा की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर आतिशबाजी की,बांटी मिठाई   नवभारत न्यूज रतलाम। रतलाम स्थापना महोत्सव समिति और नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में रतलाम का स्थापना दिवस सोमवार को बसंत पंचमी के रूप में धूमधाम से मनाया गया। नगर निगम तिराहे पर रतलाम स्थापना महोत्सव समिति और नगर निगम […]

You May Like