
जबलपुर। एक बुजुर्ग रिटायर्ड महिला ने जनसुनवाई में कलेक्टर से शिकायत की है कि उसके पीएफ की राशि का पैसा उसके वेतन से काटा जाता था लेकिन वह पीएफ की राशि गायब हो गई है। भैरव नगर त्रिपुरी वार्ड गढ़ा निवासी लक्ष्मी बाई पति स्व मूलचंद ने बताया कि वह कार्यालय नगर परिषद भेड़ाघाट में विनियमित कर्मचारी (सफाई कर्मचारी) के पद से 31 दिसंबर 2024 को सेवानिवृत (रिटायर्ड) किया गया। उसने बताया कि उसके वेतन को प्रतिमाह सूचित कर के पी एफ राशि काटी जाती थी, महिला ने पूर्ण कार्यकाल में पी एफ राशि नहीं निकाली है। रिटायर्ड होने के 6 माह पहले पी.एफ राशि निकालने का प्रयास किया तब महिला को पता चला कि पी.एफ ऑफिस में मात्र 10 से 12 हजार रुपए ही जमा है। जब महिला अपने दामाद को लेकर कार्यालय नगर परिषद भेडाघाट गई तो मेरे ऑफिस के बाबू वैरागी से पी एफ राशि की चर्चा की तो पहले तो बाबू द्वारा एफ की राशि के बारे में जानकारी मांगने पर धमकी देते हुए ऑफिस आने के लिए मना कर दिया। इसके अलावा ऑफिस के बाबू बैरागी ने महिला को नियमित कराने के लिए 50 हजार रुपए लिए थे, जिसके लिए महिला ने ब्याज में पैसे लेकर बाबू को दिए थे लेकिन ऑफिस में नियमितिकरण नहीं हुआ। जिसके बाद उसने बाबू से पैसे मांगे तो वह भी देने से इंकार कर दिया। महिला ने कलेक्टर से शिकायत कर कार्यवाही कर न्याय की गुहार लगाई है।
