नयी दिल्ली, 08 जुलाई (वार्ता) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के साथ राज्य के औद्येगिक विकास की गति तेज करने के विषय में चर्चा की।
श्री रेड्डी अपने कुछ सहयोगियों के साथ श्री गोयल ने मिले थे।
वाणिज्य मंत्री ने सोशल मीडिया पर बैठक की फोटो साझा करते हुए लिखा, “ तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी जी के साथ बैठक की। ”
श्री गोयल ने बताया कि इस बैठक में औद्योगिक गलियारों के विकास में तेजी लाने और तेलंगाना के निरंतर औद्योगिक और आर्थिक विकास के लिए निवेश आकर्षित करने के वास्ते एक मजबूत पारिस्थितिकी तंत्र बनाने पर चर्चा की गयी।
