भैरुंदा। पुलिस ने प्रशासन के नियमों के विरुद्ध बोरिंग मशीन से बोर करने वाले व्यक्ति पर की कार्यवाही कर करते हुए बोरिंग मशीन जब्त की है.
गौरतलब है कि अल्पवर्षा को देखते हुए प्रशासन द्वारा जिले को सूखाग्रस्त घोषित किया गया है. इसी तरह निजी नलकूप खनन पर भी प्रतिबंध लगाया गया है. इसके बाद भी लोगों द्वारा आदेशों की अवहेलना करते हुए बोर खनन कराए जा रहे हैं. इसी तारतम्य में बीती रात गश्त के दौरान पुलिस को दुर्गा चौक के पास में डूडी काम्पलेक्स के अंदर एक बोरिंग मशीन बोर करती दिखी. बोर करने वाले व्यक्ति से उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम श्रवण पंवार पिता माखन सिहं पंवारनिवासी बजंरग कुटी गेट के पास भैरुंदा का होना बताया. जिससे बोर लगाने के संबध मे वैध दस्तावेज एवं अनुमति चाही गई तो कोई अनुमति व वैध दस्तावेज होना नही बताया,जिसके द्वारा कलेक्टर के आदेश का उल्लंघन होना पाया गया. पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए बोरिंग मशीन वाहन पर लोडेड बोरिंग मशीन एवं अन्य मशीन जो सामान ढोंने का काम करती है जिसका वाहन जप्त किया गया और आरोपी श्रवण पंवार के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है.
