रामेश्वर धाम में 1008 कुण्डीय महायज्ञ की पूर्णाहुति, सीएम डॉ यादव ने परिवार सहित दी आहुति

छिन्दवाड़ा। वैसे तो परमात्मा को अर्जी लगाने के कई धार्मिक अनुष्ठान और मार्ग है, लेकिन महायज्ञ परमात्मा तक पहुंचने और अर्जी लगाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। छिन्दवाड़ा के श्री रामेश्वर धाम में हजारों यजमानों और लाखों श्रद्धालुओं ने इस दिव्य एवं भव्य 1008 कुण्डीय सहस्त्र चण्डीय महायज्ञ में शामिल होकर परमात्मा तक अपनी अर्जी लगा दी है। यह बात श्री रामेश्वर धाम में आयोजित दिव्य एवं भव्य 1008 कुण्डीय सहस्त्र चण्डीय महायज्ञ के समापन अवसर पर पूर्ण आहुति अर्पित करने पहुंचे प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 1008 कुण्डीय यज्ञशाला में विधि – विधान पूर्वक पूजा अर्चना और पूर्ण आहुति अर्पित करने के बाद यज्ञशाला और श्री रामेश्वर धाम प्रांगण में मौजूद हजारों श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस दिव्य, भव्य एवं ऐतिहासिक और सफल धार्मिक अनुष्ठान के लिए श्री रामेश्वर धाम समिति एवं सांसद बंटी विवेक साहू व साहू परिवार को बधाई प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन निरंतर होते रहना चाहिए, इससे जहा श्रद्धालुओं को धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने का अवसर मिलता है वही वह क्षेत्र पवित्र एवं धर्ममय हो जाता है। इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि इस पूर्ण आहुति के कार्यक्रम में सहपरिवार शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी ने इस 1008 कुण्डीय सहस्त्र चण्डीय महायज्ञ में शामिल होकर इसे और भी भव्य एवं दिव्य बना दिया हैं।

मुख्यमंत्री ने सहपरिवार अर्पित की पूर्णआहुति

1008 कुण्डीय सहस्त्र चण्डीय महायज्ञ के पूर्ण आहुति कार्यक्रम में शामिल होते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सहपरिवार जहा मुख्य यज्ञकुण्ड में विधि विधान से पूजा अर्चना की वही सहपरिवार पूर्ण आहुति भी अर्पित की। इस पूर्व मुख्यमंत्री श्री यादव ने यज्ञशाला में मां भगवती की भी विधि विधान पूर्वक पूजन किया। पूर्ण आहुति से लेकर आरती और अन्य अनुष्ठान के पूरे समय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव यज्ञशाला में ही मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने सहपरिवार ग्रहण किया भंडारा ००००

1008 कुण्डीय सहस्त्र चण्डीय महायज्ञ के दिव्य,भव्य एवं ऐतिहासिक धार्मिक अनुष्ठान के समापन अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया था। 1008 कुण्डीय सहस्त्र चण्डीय महायज्ञ की पूर्ण आहुति के बाद विशाल भंडारे का वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और सांसद बंटी विवेक साहू ने सहपरिवार भंडारा ग्रहण किया।

Next Post

दावों और हकीकत में अंतर? प्रशासन कह रहा स्टॉक पर्याप्त, फिर भी गैस के लिए मची है हाहाकार

Thu Mar 26 , 2026
सिंगरौली। घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर इन दिनों हालात चिंताजनक बनते जा रहे हैं। गैस एजेंसी खुलते ही उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग रही हैं, जिससे लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। सुबह जैसे ही एजेंसी का शटर उठता है, वैसे ही सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग, […]

You May Like