
राजगढ़। यहां मंदिर के सामने इस्लामिक झंडा लगाए जाने से दो पक्षों के बीच टकराव की नौबत बन गई। हालांकि दोनों पक्षों ने संयम रखा जिससे मामला ज्यादा बढ़ा नहीं। हालांकि बीजेपी और विहिप के लोग प्रशासन के रवैए से संतुष्ट नहीं हैं। विहिप ने इस मामले में देश द्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। इधर, शहर में मोहर्रम के आस-पास बवाल टालने के लिए कल गुरुवार को पुलिस ने फ्लैग मार्च किया था। जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के एक बंजारे और एसडीओपी अरविंद सिंह भी बल के साथ मौजूद रहे।
