हद से आगे बढ़ चलीं दुकानें

इंदिरा मार्केट से गायब हुए फुटपाथ

जबलपुर:शहर के अधिकतर स्थानों में व्यापारियों द्वारा दुकानो का सामान सड़क पर रख दिए जाने से नगर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चौपट नजर आने लगी है। प्रतिस्पर्धा के इस युग मे सभी कारोबारी अपना व्यवसाय बढ़ाने के लिए दुकानों से सामान निकालकर सड़को और फुटपाथों पर फैला रहे हैं। इसकी बानगी मालगोदाम चौराहे से इन्दिरा मार्केट मुख्य मार्ग पर देखने को मिली। एक ओर जहां इस मार्ग के फुटपाथो तक दुकानें बढ़ चली है, वही दूसरी तरफ मार्केट में बेतरतीब रूप से खड़े वाहनों के कारण नगर की यातायात व्यवस्था बाधित हो रही है। इसका एक कारण यह भी कि मुख्य बाजार में पार्किंग स्थल का नहीं होना है। स्थानीय लोगों की माने तो अन्य दिनों की अपेक्षा सोमवार से शुक्रवार तक यातायात व्यवस्था अधिक चरमराई हुई रहती है।

दुकानें फुटपाथ पर
जानकारी की माने तो इंदिरा मार्केट एवं अन्य सभी बाजारों में दुकानदार अपनी दुकान को आगे बढ़ाकर सड़क पर आधे से अधिक कब्जा कर यातायात व्यवस्था को बाधित करते नजर आते हैं। इस तरह अव्यवस्था की वजह से शहर की सड़कों पर चलने लायक जगह ही नहीं बच पाती है। यातायात पुलिस की कार्यवाही की के बावजूद ऐसे हाल बने हुए है। फुटपाथों तक दुकाने सजी होने के कारण आमजन अपने वाहनो को सड़कों पर खड़े कर रहे हैं जिससे अव्यवस्था का आलम बना हुआ है।

जरूरी है व्यवस्था
जल्द ही अगर दुकानों को अपनी हद में सीमित नहीं किया गया तो वह दिन दूर नहीं जब दूरबीन लेकर पैदल चलने के लिए बने फुटपाथों को ढूंढना पड़ेगा। इस अराजक विवस्था की वजह से हर समय यातायात अवरूद्ध रहने के अलावा भीड़-भाड़ की स्थिति बनी रहती है, और आए दिन लोगों को दुर्घटनाओं का सामना भी करना पड़ता है। शहर की ज्यादातर सड़कें सकरी होकर रह गई है, जिससे वाहन तो दूर आम लोगों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है।

इनका कहना है
फुटपाथों तक बढ़ चली दुकानों पर एक्शन लिया जाएगा। अतिक्रमण विभाग द्वारा हर रोज कार्यवाही की जा रही है।
सागर बोरकर, अतिक्रमण अधिकारी, नगर निगम

Next Post

कैट चौराहे के सौंदर्यीकरण कार्य का भूमि पूजन

Wed Jan 29 , 2025
डॉ. राजा रमन्ना की प्रतिमा कैट द्वारा होगी स्थापित इंदौर: नगर निगम राजेंद्र नगर क्षेत्र में विकास और सौंदर्यीकरण का कार्य निरंतर कर रहा हैं. इसी क्रम में आज कैट चौराहे के सौंदर्यीकरण और विकास कार्य का भूमि पूजन किया गया. इस मौके पर कैट चौराहे का नाम विज्ञानिक डॉ. […]

You May Like