पुलिस की बड़ी कार्रवाई 15300 का वसूला समन शुल्क

बड़वानी।एसपी पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में जिले में सडक़ दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं यातायात नियमों का पालन कराने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 20 अगस्त को थाना यातायात एवं थाना पानसेमल की पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस दौरान बिना लाइसेंस, बिना हेलमेट, बिना बीमा और अमानक नंबर प्लेट लगाकर वाहन चलाने वाले चालकों पर कड़ा रुख अपनाया। नियम उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ 26 चालान बनाकर 15300 की समन शुल्क राशि वसूल की। सुरक्षा अभियान आगे भी पूरे जिले में निरंतर जारी रहेगा।

बड़वानी पुलिस ने की अपील

कार्रवाई में यातायात थाना प्रभारी रक्षित निरीक्षक रजनी भार्गव, प्रआर रोहिदास, आर अर्जुन, चालक आर गजेंद्र तथा पानसेमल से प्रआर ज्ञानसिंह तरोले एवं आर नितेश की प्रमुख भूमिका रही। पुलिस ने अपील की कि सुरक्षित सफर के लिए वाहन चलाते समय हेलमेट व सीटबेल्ट अवश्य पहनें और सभी वैध दस्तावेज साथ रखे।

Next Post

राष्ट्र निर्माण की भावना हो सर्वोपरि: बिरला

Sat Aug 22 , 2026
जयपुर, 22 अगस्त (वार्ता) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने हमेशा मन में राष्ट्रनिर्माण की भावना सर्वोपरि होने की जरूरत बताते हुए कहा है कि सशक्त, समृद्ध और संवेदनशील भारत के निर्माण की जिम्मेदारी केवल सरकार की नहीं है और राष्ट्रनिर्माण की सतत प्रक्रिया में सभी समाज, संस्थाएं और व्यक्ति विभिन्न […]

You May Like