
भैरूंदा. बीती रात्रि करीबन एक रपटे में फंसे एक परिवार को पुलिस और ग्रामीणों ने डूबने से बचाया. जानकारी के अनुसार बीती रात पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम तजपुरा-कोटरा के बीच रपटे पर नगर के तीन लोग चार पहिया वाहन सहित पानी मे फंसे हुए हैं. पानी इतना अधिक था कि लोग वाहन के छत पर ऊपर बैठक हुए थे. मौके पर पहुंची पुलिस टीम के दिनेश जाट, सत्येन्द्र दोहरे, विपिन जाट, नरेन्द्र घटना स्थल पर पहुंचे. जहां ग्रामवासियों की मदद से रपटे पर फंसे अनुज अग्रवाल, कृष्णा अग्रवाल व कन्हैयालाल माहेश्वरी सहित वाहन को सकुशल बाहर निकाला गया.
पुलिस ने जनता से अपील की है कि बरसात के समय नदी नालों के पुल, पुलिया और रपटे पर पानी होने की दशा में पुल, पुलिया और रपटे पार न करें. आने-जाने के लिए या तो कोई दूसरा सुरक्षित मार्ग अपनाए या पानी का स्तर नीचे होने का इंतजार करें.
