अधिकारियों ने सुनीं लोगों की समस्याएं, जनसुनवाई में पहुंचे 140 आवेदक

भोपाल।सीईओ जिला पंचायत इला तिवारी ने मंगलवार को जिले से जनसुनवाई में आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं. इस दौरान अनेक समस्याओं का निराकरण मौके पर ही किया गया. जनसुनवाई में आए नागरिकों से 140 आवेदन प्राप्त हुए. इस मौके पर एडीएम अंकुर मेश्राम, पी.सी.शाक्य एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.

सीईओ जिला पंचायत ने जनसुनवाई में आए हर एक आवेदक से उनकी समस्याओं पर चर्चा की और उन्हें उनके शीघ्र निराकरण का आश्वासन भी दिया. उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को नागरिकों से प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशील रूख अपनाते हुए निराकरण करने के निर्देश दिए. उन्होंने आवेदकों की समस्याओं पर संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिए.

Next Post

नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Tue Aug 19 , 2025
विदिशा। थाना कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने के मामले में आरोपी नितिन सेन पिता उमेद सिंह सेन उम्र 20 वर्ष को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे एवं नगर पुलिस अधीक्षक अतुल […]

You May Like