क्वालिटी सर्किल फोरम ने किया ट्रेन द ट्रेनर कार्यक्रम

ग्वालियर। क्वालिटी सर्किल फोरम ऑफ इंडिया ग्वालियर चैप्टर ने अपने ग्वालियर कार्यालय में दो दिवसीय ट्रेन द ट्रेनर कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का संचालन क्यूसीएफआई के कार्यकारी निदेशक डीके श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में शिक्षा और उद्योग क्षेत्र से कुल 26 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। शिक्षा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व प्रगति विद्या पीठ, लिटिल एंजेल्स हाई स्कूल, गुरुनानक इंटरनेशनल स्कूल शिवपुरी और विक्रांत विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों ने किया। उद्योग क्षेत्र का प्रतिनिधित्व एसआरएफ लिमिटेड, सूर्या रोशनी लिमिटेड, जेबी मंघाराम ब्रिटानिया, सुप्रीम पैकेजिंग लिमिटेड, सुप्रीम पाइप्स लिमिटेड और जेके टायर्स के प्रतिनिधियों ने किया। कार्यक्रम के दौरान क्यूसीएफआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश मिश्रा विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने अपने बहुमूल्य सुझाव दिए। समापन समारोह के मुख्य अतिथि गोपीनाथजी फैक्ट्री प्रमुख जेबी मंघाराम (ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज) थे। समापन समारोह के दौरान योगेश चौहान एचआर प्रमुख सुप्रीम इंडस्ट्रीज लिमिटेड और नीरज पाठक एचआर प्रमुख जेबी मंघाराम भी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। क्यूसीएफआई ग्वालियर चैप्टर के मुख्य परिचालन अधिकारी थॉमस मैथ्यूज ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। कार्यक्रम के दौरान क्यूसीएफआई के संयुक्त सचिव अक्षय भटनागर और एसएम ताहिर एवं काउंसिल मेंबर श्रीमती जैसी मैथ्यूज भी मौजूद रहे और उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान दिया।

Next Post

उत्तर प्रदेश से महाकाल दर्शन करने आए श्रद्धालु की मौत 

Sun Apr 13 , 2025
उज्जैन। महाकाल दर्शन करने आए श्रद्धालु की रविवार दोपहर अचानक तबियत बिगड़ गई उन्हें अस्पताल लाया गया लेकिन कुछ देर में ही मौत हो गई। डॉक्टर ने हार्ट अटैक की आशंका जताई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। उत्तर प्रदेश से 100 श्रद्धालुओं का समूह रविवार को महाकाल दर्शन करने पहुंचा […]

You May Like

मनोरंजन