एक बगिया मां के नाम योजना से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा रोजगार

निवास। मध्यप्रदेश डे ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत निवास के खुशी संकुल स्तरीय संघ कार्यालय में मासिक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें एक बगिया मां के नाम योजना पर विस्तृत चर्चा की गई। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है।

विकासखंड प्रबंधक पूजा शर्मा ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत संकुल स्तरीय संघ में अभी तक 109 हितग्राहियों को चिन्हित किया गया है, जबकि पूरे विकासखंड में कुल 311 हितग्राहियों का चिन्हांकन किया जा चुका है। आगे बताया कि एंट्री सीप्री एप के माध्यम से हितग्राहियों का टीएस और एएस कराकर जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा।

बैठक में उपस्थित समूह की महिलाओं ने योजना पर अपनी सहमति जताते हुए कहा कि यह पहल उनके परिवार की आय बढ़ाने और जीवन स्तर को बेहतर बनाने में मदद करेगी। उन्होंने योजना को सफल बनाने के लिए मिशन के अधिकारियों को पूरा सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।

मध्यप्रदेश डे ग्रामीण आजीविका मिशन का लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को स्वावलंबी बनाना है। इसी दिशा में एक बगिया मां के नाम योजना एक महत्वपूर्ण कदम है, जो ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने के साथ-साथ उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगी।

Next Post

सोशल मीडिया पर धमकी देने वाला कुख्यात भय्यू सुरीला गिरफ्तार

Sat Aug 2 , 2025
इंदौर. सोशल मीडिया पर दबंगई दिखाने का शौक कुख्यात बदमाश भय्यू सुरीला को सलाखों के पीछे ले गया. हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो में वह शहर के अन्य बदमाशों को खुलेआम धमकी देता नजर आया था. पुलिस ने वीडियो को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार […]

You May Like