प्रभारी लेखापाल रिश्वत लेते रंगे हाथों धराई

सीहोर. लोकायुक्त को मिली शिकायत की पड़ताल के बाद बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए प्रभारी लेखपाल सिविल अस्पताल भैरुंदा को उनके घर के बाहर सड़क पर 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.

जानकारी के अनुसार आवेदिका नर्मदी अश्वारे ने एसपी विपुस्था भोपाल दुर्गेश राठौर को शिकायत की थी कि उप स्वास्थ्य केंद्र के लिए वार्षिक आवंटन राशि 50 हजार और पांच हजार रुपए वेलनेस एक्टिविटी के लिए प्राप्त होता है, उनके ब्लाक में 27 उप स्वास्थ्य केंद्र है, जिसमें बिल वाउचर जमा करने के बदले में ब्लाक प्रोग्राम मैनेजर एवं प्रभारी लेखपाल निशा अचले के द्वारा प्रत्येक उप स्वास्थ्य केन्द्र से 2 हजार रिश्वत राशि की मांग की जा रही है. शिकायत जांच में सही पाए जाने पर लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक भोपाल के मार्गदर्शन में ट्रेप टीम का गठन किया गया. टीम द्वारा बीपीएम निशा अचले को उसके निवास स्थान पर घर के बाहर रोड पर 16 मई को राशि 6 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ ट्रैप किया गया है. आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है.

Next Post

हर भारतवासी को सेना की वीरता पर गर्व है- यादव

Sat May 17 , 2025
भोपाल, 17 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हर भारतवासी को सेना की वीरता पर गर्व है। डॉ यादव ने आज बैरसिया में अपने शौर्य और पराक्रम से वीरता की अप्रतिम गाथा रचने वाले भारत के वीर सैनिकों के सम्मान में आयोजित तिरंगा यात्रा शामिल […]

You May Like