जबलपुर:केरल से बुलेट (रॉयल एनफील्ड) पर लंबी यात्राएं करने वाली प्रसिद्ध महिला बाइकर शाइनी राजकुमार विगत 331 दिनों से केरल से यात्रा प्रारम्भ कर भारत के मध्य जिला जबलपुर पहुंची। बुलेट क्वीन ऑफ केरल जबलपुर पुलिस के नशे से दूरी, है जरूरी 2.0 नशामुक्ति जनजागरूकता अभियान में शामिल हुई है।प्रसिद्ध महिला बाइकर शाइनी द्वारा मध्यप्रदेश में चलाये जा रहे नशे से दूरी, है जरूरी 2.0 नशामुक्ति जनजागरूकता अभियान की प्रशंसा करते हुये पूरे भारत में नशा मुक्ति अभियान चलाते हुये जागरूकता लाने कहा।
जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित सभी को शपथ दिलाई गयी। कार्यक्रम उपरांत घंटाघर से नशे से दूरी, है जरूरी 2.0 के बैनर पोस्टर से सुसज्जित जनजागरूकता रथ एवं प्रसिद्ध महिला बाइकर शाइनी राजकुमार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनु बेनिवाल द्वारा हरि झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारी, कर्मचारी तथा रानी दुर्गावति विश्व विद्यालय के एन.एस.एस. के सदस्य लगभग 500 की संख्या में शामिल रहे ।
उल्लेखनीय है कि शाइनी राजकुमार को केरल की पहली महिला बुलेट राइडर्स क्लब, डॉटलेस रॉयल एक्सप्लोरर्स की संस्थापक के रूप में जाना जाता है। पूर्व में उन्होंने महिलाओं और बच्चों के खिलाफ हिंसा के विरोध में कन्याकुमारी से लेह-लद्दाख तक 42 दिनों में 12, 000 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की थी। आप वर्तमान में देश भर में महिलाओं की सुरक्षा और नशा मुक्त भारत जैसे अभियानों का संदेश देने के लिए बुलेट से यात्राएं कर रही है।
जाकरूता कार्यक्रम, रैलियां, दिलाई गई शपथ
रविवार को एएसपी शहर आयुष जाखड़, एएसपी ग्रामीण अनु बेनिवाल़ द्वारा रानी दुर्गावति विश्वविद्यालय के डॉक्टर देवांशू गौतम, चंद्रशेखर पटेल, उप पुलिस अधीक्षक सायबर सेल अंजुल अयंक मिश्रा, उप पुलिस अधीक्षक अपराध उदयभान बागरी तथा अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं रानी दुर्गावति विश्वविद्यालय के एन.एस.एस. के सदस्यों की उपस्थिति में कन्ट्रोल रूम जबलपुर में नशे से दूरी, है जरूरी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके साथ ही जिला जबलपुर के समस्त थानों के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम, रैली आदि आयोजित कर लोगों को जागरूक किया गया। शपथ भी दि लाई गई
