जबलपुर: माढ़ोताल थाना अंतर्गत कठौंदा निवासी एक महिला ने जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया जिसे इ लाज के लिए आनन-फानन में गंभीर अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक रविवार को गौरीशंकर कुशवाहा 32 वर्ष निवासी कठौंदा माढ़ोताल ने सूचना दी कि 17 जुलाई को उसकी पत्नी श्रीमति नीलू कुशवाहा ने सुबह लगभग 8 बजे जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया था पत्नी को उपचार के लिए विक्टोरिया अस्पताल लेकर गये जहां से रेफर करने पर मेडिकल कॉलेज लेकर गये थे। 18 जुलाई को संजीवनी अस्पताल में भर्ती कराया गया था दौरान उपचार के रविवार को पत्नी नीलू कुशवाहा 29 वर्ष की मौत हो गई।
