
सौंसर। क्षेत्र की सबसे बड़ी औधोगिक इकाई रेमण्ड लाईफ स्टाईल लिमिटेड में वेतन समझौतें को लेकर प्रबंधन और कामगार के बीच सहमति नहीं हो सकी है। गत 17 माह से लंबित वेतन समझौतें को लेकर प्रंबधन,श्रम विभाग और कामगार संगठनों के बीच कई दौर की हुई बैठकों में कोई हल नही निकला है। बीते दो दिनों से कामगारो ने पहली पाली में काम का बहिष्कार कर प्रबंधन को अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने के संकेत दिए है. बताया गया की गत दिवस कंपनी परिसर में श्रम निरीक्षक संदीप मिश्रा, प्रबंधन एवं कामगार संगठनो के पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें कोई हल नही निकलने के चलते अब सोमवार को मुंबई हेड ऑफिस प्रबंधन, कामगार संगठन एवं श्रम विभाग की उपस्थिति में बैठक होना है। जिसमें हल निकलने की संभावनायें बताई जा रही है।
