तंजानिया में स्वर्ण खदान ढहने से 22 लोग लापता, तीन को बचाया गया

दार एस सलाम, 13 अगस्त (वार्ता) तंजानिया के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र शिन्यांगा में एक सोने की खदान के ढहने के बाद तीन खनन तकनीशियनों को बचा लिया गया है, जबकि 22 अभी भी लापता हैं।

स्थानीय अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। शिन्यांगा जिला आयुक्त जूलियस मटाटिरो ने बताया कि यह घटना सोमवार को वाचापाकाज़ी गोल्ड माइन में खनन शाफ्ट पर रखरखाव कार्य के दौरान हुयी। उन्होंने कहा, “मलबे में फंसे शेष 22 तकनीशियनों का पता लगाने के लिए सुरक्षा बलों के नेतृत्व में बचाव अभियान चलाया जा रहा है। ” उन्होंने कहा कि तीन जीवित बचे लोगों को खदान ढहने के 32 घंटे बाद बचा लिया गया।

उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय खनन अधिकारियों ने सुरक्षा निरीक्षण के बाद खदान के संचालन को निलंबित कर दिया गया है।

Next Post

लैपटॉप चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Wed Aug 13 , 2025
सीहोर. कोतवाली पुलिस ने लैपटॉप चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार 13 जुलाई को फरियादी रितेश विश्वकर्मा आ. ताकत सिंह विश्वकर्मा निवासी इंग्लिशपुरा ने लैपटॉप चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पुलिस ने अज्ञात बदमाशों की तलाश शुरू कर दी. थाना प्रभारी रविंद्र […]

You May Like