लैपटॉप चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

सीहोर. कोतवाली पुलिस ने लैपटॉप चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार 13 जुलाई को फरियादी रितेश विश्वकर्मा आ. ताकत सिंह विश्वकर्मा निवासी इंग्लिशपुरा ने लैपटॉप चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पुलिस ने अज्ञात बदमाशों की तलाश शुरू कर दी.

थाना प्रभारी रविंद्र यादव के नेतृत्व में टीम गठित की गई. टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध से पूछताछ कर आरोपियों का पता लगाया गया. पुलिस ने संस्कार उर्फ चिंटू अग्रवाल आ. सोहनलाल अग्रवाल निवासी उमराव पटेल का बगीचा व स्वयं पिता हरि सिंह सूर्यवंशी निवासी ग्राम वेदाखेड़ी थाना आष्टा को गिरफ्तार कर चोरी गया लैपटॉप बरामद किया गया. इस कार्यवाही में रामबाबू वर्मा, मनोज वर्मा, अशोक यादव, कपिल कुशवाहा, जितेंद्र परमार, अमन दुबे, चेतन चौहान, भगवान सिंह यादव, रिंकी हलदार आदि की भूमिका रही.

 

Next Post

बस डिवाईडर से टकराई, 12 यात्री घायल

Wed Aug 13 , 2025
भैरूंदा. बसों की अंधी रफ्तार इन दिनों दुर्घटना का कारण बन रहीं हैं. जहां सोमवार को बुधनी में एक बस दुर्घटनाग्रस्त हुई थी वहीं मंगलवार को दोपहर अनियंत्रित बस डिवाईडर से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस बस दुर्घटना में एक दर्जन यात्री घायल बताए जा रहे हैं. पुलिस से […]

You May Like