
ललितपुर। थाना बार क्षेत्रांतर्गत ग्राम देवरान में गुरूवार की सुबह प्रेमी युगल का शव पेड़ से लटका मिला है। जानकारी के अनुसार, दोनों पिछले तीन दिनों से लापता बताए जा रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। घटना देवरान गांव के पास एक महुआ के पेड़ की बताई जा रही है, जहां ग्रामीणों ने दोनों के शव देखे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। लड़की के पिता ने बताया कि उनकी बेटी 19 जनवरी 2026 की रात लगभग 11 बजे से लापता थी। परिजनों द्वारा तलाश के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। परिजनों का कहना है कि लड़की के पिता पहले भी उमा को बहला-फुसलाकर ले गया था, जिस संबंध में बार थाने में पहले से एक गया था, जिस संबंध में बार थाने में पहले से एक मुकदमा दर्ज कराया गया था। उस मामले में एक अन्य व्यक्ति का नाम भी सामने आया था। उमा के लापता होने की सूचना डायल 112 पर भी दी गई थी। अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह और क्षेत्राधिकारी तालबेहट रक्षपाल सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
