न्यायालय कर्मचारी के साथ की मारपीट

इंदौर: कुटुंब न्यायालय परिसर में पदस्थ एक कर्मचारी के साथ अभद्रता, मारपीट और शासकीय दस्तावेज फाड़ने का मामला सामने आया है. पुलिस ने महिला के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा और मारपीट की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है.थाना प्रभारी केपी यादव ने बताया कि 48 वर्षीय फरियादी राकेश कुमार गुप्ता निवासी आनंद वैली, चितावद रोड, फैमिली कोर्ट में नायब नाजिर के पद पर पदस्थ हैं.

वे अपनी सीट पर बैठकर कार्यालयीन कार्य कर रहे थे, तभी श्रद्धा सिंह पवार उनके टेबल के पास पहुंची और अपने भुगतान से संबंधित वाउचर के बारे में पूछताछ करने लगी. फरियादी का कहना है कि उन्हें बताया गया कि संबंधित बिल पहले रिजेक्ट हो गया था, जिसे पुनः जनरेट कर कोषालय भेज दिया है और 2 से 3 दिन में राशि खाते में आ जाएगी. इस बात पर महिला अचानक तैश में आ गई और टेबल पर रखी शासकीय नोटशीट व अन्य दस्तावेज फाड़ दिए. इसके बाद गाली-गलौज करते हुए अपने जूते से फरियादी के सिर पर हमला किया, जिससे शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न हुई. मामले में पुलिस ने महिला के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Next Post

बसंत पंचमी पर जबलपुर में सांस्कृतिक गौरव का उत्सव, सीएम डॉ यादव ने किया नेताजी की प्रतिमा व स्मारक का लोकार्पण

Fri Jan 23 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर में आयोजित सिद्धि बाला बोस पुस्तकालय संघ के शताब्दी वर्ष के समापन समारोह में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा सहित मंचासीन सभी अतिथियों का मध्य प्रदेश सरकार की ओर से आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि […]

You May Like