नो-एंट्री में घुसे भारी वाहन, पुलिस ने रातभर चलाया अभियान

इंदौर: शहर की सड़कों पर नियम तोड़कर प्रवेश करने वाले भारी वाहनों पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए 24 घंटे की कार्रवाई में कई ड्राइवरों पर जुर्माना ठोका.
शहर में सुचारू और सुरक्षित यातायात बनाए रखने के लिए पुलिस कमिश्नरेट के निर्देश पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, जिसके तहत 14 नवंबर की सुबह से 15 नवंबर की सुबह तक नो-एंट्री क्षेत्र में प्रतिबंधित समय पर भारी वाहन लेकर घुसने वाले ड्राइवरों पर विशेष कार्रवाई की गई.

टीमों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में तैनाती कर ऐसे 12 वाहनों को रोककर चालानी कार्रवाई की. इनसे 60 हजार रुपए का समन शुल्क वसूलकर राशि शासन के खाते में जमा कराई गई. पुलिस ने सभी ड्राइवरों को कड़ाई से हिदायत दी कि निर्धारित समय और प्रशासनिक निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है, अन्यथा आगे और कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

ऑनलाइन गेम से लेकर सोशल मीडिया तक सतर्क रहें

Sat Nov 15 , 2025
इंदौर: साइबर अपराधों से बचाव को लेकर इंदौर पुलिस ने स्कूलों में जागरूकता अभियान तेज कर दिया है. इसी कड़ी में साइबर पाठशाला कार्यक्रम के दौरान छात्रों को डिजिटल सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण उपाय समझाए गए.इंदौर में बढ़ते साइबर अपराधों पर रोक लगाने और लोगों में डिजिटल सुरक्षा के प्रति […]

You May Like