जामसावली हत्याकांड का खुलासा: गुजरात से प्रेमिका से मिलने आया था युवक, विवाद के बाद प्रेमिका ने ही की हत्या

सौसर: ​जामसावली मंदिर के पास मिले अज्ञात युवक के शव के मामले में सौसर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अंधकत्ल की गुत्थी को सुलझा लिया है। मृतक की शिनाख्त हो चुकी है और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि युवक की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसकी ही प्रेमिका ने की थी।

​मोबाइल से हुई मृतक की शिनाख्त

​सौसर टीआई रूपलाल उईके ने बताया कि पुलिस ने जब मामले की बारीकी से जांच शुरू की, तो मृतक के मोबाइल नंबर के जरिए उसकी पहचान आकाश परमार, निवासी कोड़रम, जिला बनासकांठा गुजरात के रूप में हुई। शिनाख्त होने के बाद जब पुलिस ने कॉल डिटेल्स और सोशल मीडिया अकाउंट्स को खंगाला, तो कत्ल की कड़ियां एक-एक कर जुड़ती चली गईं।

​सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती, मिलने आया था जामसावली

​टीआई उईके के मुताबिक, आकाश और आरोपी युवती की दोस्ती सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। दोनों के बीच नजदीकियां इतनी बढ़ गईं कि मोबाइल पर उनकी हर रोज बातचीत होती थी। अपनी इसी प्रेमिका से मिलने के लिए आकाश विशेष रूप से गुजरात से जामसावली आया हुआ था। 24 मई की रात दोनों जामसावली में साथ थे, जहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस और विवाद हो गया।

​विवाद के बाद प्रेमिका ने ही ली जान:

पुलिस जांच में सामने आया है कि रात में हुए आपसी विवाद के दौरान तैश में आकर प्रेमिका ने ही आकाश की हत्या कर दी और शव को मंदिर के पास फेंक दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी प्रेमिका मूल रूप से चिरेवानी थाना लावाघोघरी, जिला छिंदवाड़ा की निवासी है, जो वर्तमान में जामसावली में रह रही थी।

​हत्या में और भी लोगों की संभावना,जांच जारी

​इस सनसनीखेज हत्याकांड के सामने आने के बाद पुलिस हर पहलू की बारीकी से तफ्तीश कर रही है। टीआई रूपलाल उईके का कहना है कि यह एक गंभीर मामला है। प्रथम दृष्टया प्रेमिका द्वारा हत्या की बात सामने आई है, लेकिन इस वारदात में कुछ और लोगों की संलिप्तता होने का पूरा अंदेशा है। क्या शव को ठिकाने लगाने या हत्या की साजिश में कोई और भी शामिल था, इसका खुलासा जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी और विस्तृत पूछताछ के बाद किया जाएगा।
​फिलहाल पुलिस ने आरोपी प्रेमिका को हिरासत में ले लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Next Post

तृणमूल कांग्रेस को बड़ा झटका: वरिष्ठ सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने छोड़ा जिला प्रमुख पद, पार्टी नेतृत्व पर उठाए गंभीर सवाल

Mon May 25 , 2026
कोलकाता | पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 के परिणामों के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर असंतोष गहरा गया है। वरिष्ठ सांसद और बारासात से चार बार की प्रतिनिधि काकोली घोष दस्तीदार ने जिला प्रमुख के पद से अपना इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने औपचारिक रूप से चुनावी हार की […]

You May Like