राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष 27 को महू में

संविधान बचाओ यात्रा की औपचारिक शुरुआत करेंगे

इंदौर: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 27 जनवरी को महू आएंगे. संविधान बचाओ यात्रा की औपचारिक शुरुआत और संविधान की रक्षा को लेकर सभा संबोधित करेंगे.उक्त जानकारी प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मीडिया को दी. मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी और पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा ने आज पत्रकारवार्ता में बताया कि देश में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 27 जनवरी को बाबा साहेब आंबेडकर की जन्मस्थली महू आ रहे है. उनके साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी आएंगे. राहुल महू से देश में संविधान बचाओ यात्रा की औपचारिक शुरुआत करेंगे और सभा को संबोधित करेंगे.

वैसे कांग्रेस ने 3 जनवरी से दिल्ली में संविधान बचाओ यात्रा शुरू कर दी है। करीब 60 विधानसभा के लोग महू में राहुल गांधी की यात्रा के लिए जुटेंगे.     पटवारी ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य है नफरत फ़ैलाने वाली भाजपा और उसके मंसूबे को तोड़ना है. कांग्रेस पार्टी द्वारा संविधान यात्रा के माध्यम से देश में शांति और अमन कायम रखने एवं संविधान के अपमान करने वालों के खिलाफ संविधान की रक्षा को लेकर मुहिम शुरू कर रही है. यह एक साल तक पूरे देश में संविधान यात्रा निकाली जाएगी. इस यात्रा के माध्यम से गरीब और सर्वहारा वर्ग के लिए संगोष्ठी, बूथ लेवल पर हर मोहल्ले में 15 घर को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है.
अपराधी पर होना चाहिए कार्रवाई
पटवारी ने एमआईसी सदस्य जीतू यादव के बारे में कहा कि भाजपा के लोग पूरे प्रदेश में अपराधिक और अनैतिक कृत्य कर रहे है. भाजपा का चाल , चरित्र और चेहरा यही है. छह दिन तक कार्रवाई नहीं करना समझा जा सकता है मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है. नाना पटवारी के सवाल पर उन्होंने कहा कि फोटो किसी का भी लगाया जा सकता है, पर अपराधी पर कार्रवाई होना चाहिए, फिर मेरे परिवार का सदस्य ही क्यों नहीं हो. अपराधी पर कारवाई करने से मुख्यमंत्री और भाजपा क्यों बच रही थी. उनके आंका पर भी भाजपा को विचार करना चाहिए. शहर की जनता ने विपक्ष रहने ही नहीं दिया, तो विधानसभा में आवाज कौन उठाएगा?
मेरे पास लैब टेस्ट का प्रमाण
एक अन्य प्रश्न का उत्तर देते हुए पटवारी ने कहा कि यूनियन कार्बाइड का कचरा इंदौर में जलाने की मंशा भाजपा की है. शहर का बुद्धिजीवी वर्ग विरोध कर रहा है. यशवंत सागर के पानी में कैंसर होने के केमिकल मौजूद है. कोर्ट में भाजपा विपक्ष द्वारा अफवाह फैलाना बात कर रही है. मेरे पास लैब टेस्ट के प्रमाण है.

भाजपा का डीएनए टेस्ट में औरंगजेब और गोडसे निकलेगाः सज्जन वर्मा
भाजपा अनुसूचित जाति के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश जाटव ने कश्मीर और दिल्ली के नेताओं का डीएनए टेस्ट कराने बात कही. इसके प्रति उत्तर में पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा ने कहा कि भाजपा और उसके नेताओं के डीएनए टेस्ट में औरंगजेब और गोडसे का खून निकलेगा. कश्मीर पूरे विश्व में उसकी सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है. महात्मा गांधी और नेहरू ने देश के लिए लड़ाई लड़ी है. आजादी लड़ाई लड़ने वालों और संविधान का अपमान ये लोग कर रहे है

Next Post

राष्ट्रीय नेतृत्व के मापदंड से गौरव बाहर!

Mon Jan 13 , 2025
सियासत प्रदेश भाजपा के जिला अध्यक्षों की सूची दिल्ली में तैयार हो गई है. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा दो दिनों तक दिल्ली में रहे. सूत्रों का कहना है कि राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने साफ कहा है कि जिन जिला अध्यक्षों […]

You May Like