शिवपुरी में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

शिवपुरी। जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के गोचौनी गांव में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला है। पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला बताया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गोचौनी गांव निवासी 35 वर्षीय बल्लू उर्फ ब्रजेश लोधी रात में अपने घर पर सोया था। सुबह उसका शव घर के पीछे एक पेड़ पर फंदे से लटका हुआ पाया गया। परिजनों और ग्रामीणों ने हिम्मतपुर चौकी पुलिस को इसकी सूचना दी। युवक ने किन कारणों से यह कदम उठाया, इसका अभी तक खुलासा नहीं हो सका है।

Next Post

आलमपुर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Fri May 15 , 2026
भिंड। आलमपुर में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक युवक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। वह चार दिन पहले ही कहीं बाहर से घर लौटा था। मृतक का नाम अंशुल कौरव बताया गया है। आलमपुर थाना क्षेत्र के खुर्द गांव में 22 वर्षीय युवक अंशुल ने […]

You May Like