सीएम हेल्पलाइन शिकायतें को अटेंड न करने वाले अधिकारियों पर जुर्माना
सिंगरौली: ऐसे विभागीय अधिकारी जिनके द्वारा सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतें को अटेंड नही किया गया है। इनके विरुद्ध 100 रूपये प्रति शिकायत के दर से जुर्माना की राशि लगाई जाए
कलेक्टर के द्वारा आयोजित बैठक में विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि कलेक्टर की अध्यक्षता में सीएम हेल्प लाईन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण के प्रगति एवं जन कल्याणकारी योजनाओं क्रियान्वन की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।
कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाईन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण के प्रगति की जानकारी लेने के पश्चात विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि अभी तक कुछ विभागीय अधिकारियों के द्वारा दर्ज शिकायतों को अटेंड तक नही किया गया है जो अत्यन्त की खेदजनक है। उन्होंने निर्देश दिए कि ऐसे अधिकारी जिनके द्वारा अभी तक शिकायतों को अटेंड नही किया गया। उन पर प्रति शिकायत 100 रूपयें के दर से जुर्माना अधिकरोपित किया जायें।
