
सिंगरौली । लगातार हो रही बारिश के बीच वार्ड क्रमांक 40 में जलभराव की समस्या को देखते हुए पार्षद सीमा जायसवाल ने आज बुधवार को विभिन्न जलभराव वाले क्षेत्रों, जिसमें ताली डीएव्ही रोड का निरीक्षण किया। पार्षद ने ताली बस्ती एवं डीएव्ही रोड सहित अन्य प्रभावित स्थानों का जायजा लेते हुए निनि के अधिकारियों को अवगत कराया।
