रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का छत-विछत शव

सिंगरौली । बरगवां रेलवे स्टेशन के सब्जी मंडी के पीछे रेलवे टै्रक पर आज एक युवक का छत-विछत शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की पहचान झारखंड प्रांत के धनबाद निवासी के रूप में की गई है।

जीआरपी रेलवे सिंगरौली से मिली जानकारी के अनुसार बरगवां थाना के समीप रेलवे पटरी पर एक युवक का शव मिला, जहां युवक की पहचान अरूण मरांडी पिता सोनाराम मरांडी उम्र 28 वर्ष निवासी चतपुलैया थाना बरबड्डा जिला धनबाद-झारखंड प्रांत के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि मृतक 16 अगस्त को अपने घर से हाईटेंशन टावर को सेट एवं फीट करने आया था, जहां अचानक मानसिक संतुलन खो दिया और वह अर्द्धविक्षिप्त होने लगा, उसके साथियों ने पकड़ कर रेलवे स्टेशन बरगवां लाएं, अंधेरे का फायदा उठाकर भाग खड़ा हुआ , तलाश जारी थी कि आज बुधवार की सुबह रेलवे स्टेशन बरगवां के समीप शव मिला। जीआरपी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Post

डीआरआई ने हाथी दांत की कलाकृतियों की तस्करी नेटवर्क का किया भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

Wed Aug 19 , 2026
नयी दिल्ली, 19 अगस्त (वार्ता) राजस्व खुफिया निदेशालय ने हाथी दांत से बनी कलाकृतियों की तस्करी में लगे नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए 54 खूबसूरत कलाकृतियां बरामद की हैं और चार लोगों को गिरफ्तार किया है। वित्त मंत्रालय की बुधवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, डीआरआई के अधिकारियों ने खुफिया […]

You May Like