भिंड: भारौली थाना अंतर्गत गोरम पंचाायत के बर का पुरा में आधी रात के करीब शादी समारोह के लग्न के कार्यक्रम में हुई हर्ष फायरिंग में गोली लगने से वधु पक्ष के एक युवक की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक अड़ोखर सरपंच का बेटा है।
घटना रात करीब डेढ़ बजे की है। बरकापुरा में राजेन्द्र सिंह राजपूत के बेटे की अड़ोखर से लगुन आई थी। लगनोत्सव के दौरान अचानक हर्ष फायरिंग शुरू हो गई। हर्ष फायरिंग के दौरान वधु पक्ष की तरफ से आए प्रियांशु पुत्र सतेंद्र पवैया निवासी अडोखर हाल अमायन थाने के पीछे और दिलीप पुत्र विजय बघेल निवासी गहेली को गोली लग गई।
गोली लगने से प्रियांशु की मौत हो गई जबकि दिलीप को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। यहां से उसे ग्वालियर रेफर कर दिया। बताया जाता है, कि मृतक प्रियांशु के पिता अड़ोखर पंचायत से सरपंच हैं। साथ ही वह वधु का फुफेरा भाई था।
