बिरसा मुंडा-रानी दुर्गावती समिति का सम्मेलन: धर्मान्तरण रोकने हेतु कठोर कानून बने

सिलवानी। बिरसा मुंडा रानी दुर्गावती जन जागरण धर्म रक्षक समिति ने सोमवार को शनि मंदिर प्रांगण में धर्म रक्षक सम्मेलन आयोजित किया। मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त भागचंद उईके, जिला जनपद सदस्य राकेश उईके, आनंद सिंह ठाकुर, रघुनंदन मसकोले और ललिता जाटव उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि धर्मान्तरण की घटनाएँ तेजी से बढ़ रही हैं, जिससे जनजातियाँ अपनी पहचान खोने के कगार पर हैं। उन्होंने ईसाई मिशनरी और इस्लामिक संगठनों पर अनुसूचित जाति एवं जनजातियों को निशाना बनाने का आरोप लगाया। समिति ने मांग की कि धर्मान्तरण के विरुद्ध कठोर कानून बनाया जाए, दोषियों को आजीवन कारावास की सजा दी जाए, धर्मान्तरण में संलिप्त शिक्षण और स्वास्थ्य संस्थान बंद कर 50 लाख जुर्माना लगाया जाए तथा विदेशी एनजीओ के आर्थिक सहयोग पर रोक लगाई जाए। सम्मेलन के अंत में रैली कर एसडीएम कार्यालय में मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया और धर्म रक्षण का संकल्प लिया गया।

Next Post

हलाली डेम रोड पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर, पांच लोग घायल

Mon Oct 13 , 2025
सलामतपुर। सलामतपुर थाना क्षेत्र के हलाली डेम रोड पर कटे महुआ के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें एक बच्ची सहित पांच लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, पहली मोटरसाइकिल पर दो महिलाएं, एक बच्ची और एक युवक सवार थे, जबकि दूसरी मोटरसाइकिल पर दो […]

You May Like