रीवा:बालिका को बहला फुसला कर ले जाने वाले आरोपियो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. अपहरण की शिकायत आने के बाद आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर बालिका के दस्तयाबी के लिये अलग-अलग टीम बनाई गई थी. साइबर सेल की सहायता से बालिका को राजस्थान के झुंझुन से दस्तयाब किया गया और बालिका की बुआ एवं उसके प्रेमी सहित चार लोगो को गिरफ्तार किया गया.
पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि उसकी सगी बुआ तथा बुआ के प्रेमी दावत अली तथा उसके साथ दीपक कुमार एवं अंशू कुमार के द्वारा अपहरण कर झुंझुनू राजस्थान ले जाया गया. राजस्थान में अंशू कुमार के द्वारा बलात्संग की घटना करना बताई. सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहा से जेल भेज दिया गया.
