दिनदहाड़े घर के अंदर महिला की हत्या

रीवा।शहर के विश्वविद्यलय थाना अन्तर्गत इटौरा दयालु नगर में शुक्रवार की दोपहर एक महिला की घर के अंदर हत्या कर दी गई. दोपहर जब स्कूल से बच्चे घर पहुंचे तब इसकी जानकारी हुई. मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला का शव पीएम के लिये अस्पताल भिजवाया है. वही अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है. हत्या चोरी के इरादे से की गई है या फिर अन्य कारण है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. जिस समय हत्या की वारदात हुई उस समय महिला घर में अकेले थी और बच्चे स्कूल गये थे. पुलिस के मुताबिक मृतिका नेहा सिंह पति रावेन्द्र सिंह घर में दो बच्चो के साथ रहती थी, पति सीधी में एक शराब दुकान पर कैशियर है. घर में बच्चो के साथ मृतिका रहती थी. शुक्रवार की दोपहर दोनो बच्चे स्कूल चले गए और 10.30 बजे से लेकर 2.40 बजे के बीच महिला अकेले थी और इसी दौरान अज्ञात आरोपी ने धारदार हथियार से सिर पर हमला कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया. जब स्कूल से बच्चे लौटे तब हत्या की जानकारी हुई. दोपहर 03 बजे विश्वविद्यालय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की और पति को सीधे से बुलाया गया. थाना प्रभारी हितेन्द्रनाथ शर्मा ने बताया कि दोपहर जब महिला अकेली थी उस समय वारदात हुई है. हत्या का कारण अभी अज्ञात है, पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है. कुछ सुराग पुलिस के हाथ लगे है जल्द ही अंधी हत्या का खुलासा किया जायेगा.

Next Post

आरईसी के इरफान राशिद को चाणक्य जूरी स्पेशल अवॉर्ड

Fri Sep 26 , 2025
नई दिल्ली। आरईसी लिमिटेड के कॉर्पोरेट संचार विशेषज्ञ इरफान राशिद को आज 26 सितंबर को गोवा में आयोजित 19वें पीआरसीआई ग्लोबल कम्युनिकेशन कॉन्क्लेव में चाणक्य जूरी स्पेशल अवार्ड प्रॉमिसिंग कॉर्पोरेट कम्युनिकेटर ऑफ द ईयर से सम्मानित किया गया। भारतीय जनसंपर्क परिषद (पीआरसीआई) द्वारा प्रदान किया जाने वाला यह पुरस्कार उन […]

You May Like