मानपुर-ढोढर के बीच पुलिया डूबी, 5 गांवों का सड़क संपर्क टूटा

श्योपुर। जिले में नदी में पानी बढ़ने से मानपुर और ढोढर के बीच की पुलिया डूब गई। इससे दोनों क्षेत्रों का सड़क संपर्क टूट गया है। तेज बारिश को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है।

पुलिया डूबने से काशीपुर, बालापुरा, हीरापुर, अल्लापुर सहित कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है। इससे ग्रामीणों को दैनिक कार्यों और आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मानपुर थाना प्रभारी पप्पू यादव ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। सुरक्षा कारणों से पुलिया पर आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया है। जरूरत पड़ने पर राहत और बचाव कार्य शुरू किए जाएंगे। लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने और आपात स्थिति में प्रशासन से संपर्क करने को कहा गया है।

 

Next Post

युवा कांग्रेस चुनाव का सदस्यता अभियान शुरू

Wed Jun 25 , 2025
दतिया । युवा कांग्रेस चुनाव प्राधिकरण ने मप्र में सदस्यता और मतदान की तिथियों की घोषणा कर दी है। सदस्यता अभियान प्रारंभ हो गया है और 19 जुलाई शाम 5 बजे तक चलेगा। अभियान के लिए 50 रुपए भुगतान किया जाएगा। सदस्यता और मतदान युवा कांग्रेस के ऐप पर ऑनलाइन […]

You May Like