शिवपुरी: शिवपुरी जिले में पिछले 24 घंटों में 6 लोगों की मौत हो गई । यह सभी मौते शिवपुरी जिले के अलग अलग थाना सीमाओं में हुई है। 2 नाबालिग छात्राए परिजनों को फांसी के फंदे पर लटकी मिली है। वही 3 मौतें सड़क एक्सीडेंट में हुई है, बेराड थाना सीमा में एक युवक की मौत सांप के डसने के कारण हुई है। दिनारा थाना सीमा में दतिया के रहने वाले एक युवक की मौत सड़क हादसे में हो गई। 45 वर्षीय संतोष रजक अपने दोस्त के साथ बाइक से छोटे भाई की ससुराल ग्राम चौसीजा जा रहे थे।
वापसी के दौरान डामरौन हाईस्कूल के पास एक नीली कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। शिवपुरी शहर के फिजिकल थाना सीमा मे स्थित करबला के पास शहर की श्रीराम कॉलोनी में निवास करने वाले मनीष कुशवाह उम्र 30 साल बाइक से जा रहा था तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इसी प्रकार रात करीब 9 बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
