देवनगर पुलिस ने पकड़ा बाइक चोर गिरोह, तीन मोटर साइकिल बरामद

रायसेन। देवनगर थाना पुलिस ने बाइक चोरी में संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो स्प्लेंडर और एक प्लेटिना मोटरसाइकिल कुल मूल्य करीब दो लाख रुपये बरामद की। फरियादी शीतल लोधी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 217/25 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच की गई। पुलिस अधीक्षक पंकज पांडे, एएसपी कमलेश खरपुसे और एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई हुई। थाना प्रभारी हरिओम अस्ताया, एएसआई रामचरण परते व टीम की भूमिका महत्वपूर्ण रही। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।

Next Post

मुंबई के लिए जीएसटीआर-3बी दाखिल करने की तारीख बढ़ी

Thu Aug 21 , 2025
नयी दिल्ली, 21 अगस्त (वार्ता) केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने मुंबई शहर, मुंबई उपनगरीय ठाणे, रायगढ़ और पालघर जिलों में माल एवं सेवा कर (जीएसटी) भुगतानकर्ताओं के लिए जुलाई माह के लिए जीएसटीआर-3बी दाखिल करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 27 अगस्त कर दी है। मुंबई और […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।