भिंड: फूप कस्बे में एक युवक ने सुसाइड कर ली। युवक की एक महीने पहले ही शादी हुई थी। युवक की मां ने बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
फूप थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि वार्ड क्रमांक दस में रहने वाला सतीश पिता रंजीत शिवहरे भिंड से अपने घर फूप पहुंचा था। इसके बाद वह अपने घर के दूसरी मंजिल पर चला गया, जहां उसने आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जब्त कर लिया।
पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कराते हुए अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। युवक की मां ने आरोप लगाया कि उसे ससुराल पक्ष के लोग प्रताड़ित करते थे और पैसे मांगते थे। वहीं बहू ने बेटे को जेल करवा देने की धमकी दी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक का एक भाई अहमदाबाद में प्राइवेट जाॅब करता है। वहीं सतेंद्र अपनी मां के साथ फूप में रहता था।
