रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात शव

लगरगवां-उचेहरा रेलवे स्टेशन के बीच की घटना

सतना : सतना-कटनी रेलमार्ग पर अकहा गांव के निकट रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई. पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर मृतक की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं.सतना कटनी रेलमार्ग पर लगरगवां और उचेहरा रेलवे स्टेशन के मध्य अकहा गांव के निकट गुरुवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा देख सनसनी फैल गई. जिसके चलते फौरन की घटना की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलने पर उनि प्रीतम सिंह और आरक्षक शैलेंद्र यादव मौके पर पहुंच गए.

पंचनामा कार्रवाई किए जाने के साथ ही आस पास के लोगों से मृतक के संबंध में जानकारी जुटाने का प्रयास किया गया. लेकिन वहां पर मौजूद कोई भी व्यक्ति मृतक को पहचान नहीं सका. लिहाजा पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए उचेहरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मर्चुरी में सरुक्षित रखवा दिया गया. पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्ट्या ट्रेन से गिरकर मौत हो जाने का मामला दिखाई दे रहा है. लेकिन मृतक की पहचान होने और विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने पर ही जानकारी स्पष्ट हो सकेगी. जिससके चलते पुलिस द्वारा मृतक की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं.

Next Post

दतिया होमगार्ड कार्यालय के पास हादसा, मजदूर की मौत

Fri Feb 28 , 2025
दतिया: यहां देर रात सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना दिनारा रोड पर होमगार्ड कार्यालय के पास की है। हथलईचक गांव के ब्रजेश अहिरवार और रायपुर सानी गांव के राजू बुंदेला घर लौट रहे थे। तभी एक […]

You May Like

मनोरंजन