दतिया होमगार्ड कार्यालय के पास हादसा, मजदूर की मौत

दतिया: यहां देर रात सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना दिनारा रोड पर होमगार्ड कार्यालय के पास की है। हथलईचक गांव के ब्रजेश अहिरवार और रायपुर सानी गांव के राजू बुंदेला घर लौट रहे थे।

तभी एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।राहगीरों ने एम्बुलेंस को सूचना दी। दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने ब्रजेश को मृत घोषित कर दिया। राजू का इलाज जारी है।हादसे के बाद ट्रेक्टर चालक मौके से फरार हो गया।

Next Post

 तेज रफ्तार के्रन की चपेट में आकर युवक घायल

Fri Feb 28 , 2025
अस्पताल में इलाज जारी, गुस्साए लोगों ने की क्रेन में तोड़-फोड़ सतना : कोलगवां थाने की बाबूपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत बड़ेरा फाटक के निकट गुरुवार को उस वक्त बड़ी घटना सामने आई जब तेज रफ्तार क्रेन की चपेट में आकर एक युवक बुरी तरह घायल हो गया. घटना से गुस्साए […]

You May Like