सिविल डिफेंस समागम-2026 का शुभारम्भ

भोपाल। मध्यप्रदेश सिविल डिफेंस प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत तीन दिवसीय ‘सिविल डिफेंस समागम–2026’ का सोमवार को भोपाल के जेल रोड स्थित होमगार्ड लाइन में शुभारम्भ हुआ। यह समागम 16 से 18 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्घाटन होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन की महानिदेशक प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव ने किया।

समागम में प्रदेशभर से आए नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण, रेस्क्यू डेमो, विभिन्न प्रतियोगिताएं तथा खेल गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

सभा को संबोधित करते हुए प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव ने कहा कि नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक आपदा प्रबंधन और आंतरिक सुरक्षा के क्षेत्र में शासन-प्रशासन के महत्वपूर्ण सहयोगी हैं। संकट की घड़ी में उनकी तत्परता और सेवा भावना समाज के लिए सुरक्षा कवच का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम राज्य की आपदा प्रबंधन क्षमता को सुदृढ़ बनाने के साथ ‘आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश’ के लक्ष्य को भी मजबूती प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान बचाव कार्यों के लाइव प्रदर्शन तथा आधुनिक रेस्क्यू उपकरणों का प्रदर्शन भी किया गया।

इस अवसर पर भोपाल संभाग के संभागायुक्त संजीव सिंह, पुलिस आयुक्त संजय कुमार सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लगभग 500 सिविल डिफेंस स्वयंसेवक, डिवीजन वार्डन और पोस्ट वार्डन शामिल हुए।

Next Post

समाजसेवी संतोष खंडेलवाल नहीं रहे

Mon Mar 16 , 2026
ग्वालियर। प्रसिद्ध व्यवसायी, समाजसेवी संतोष खंडेलवाल का सोमवार को ह्रदयघात से निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार लक्ष्मीगंज स्थित मुक्तिधाम पर किया गया। 57 वर्षीय संतोष खंडेलवाल के आकस्मिक निधन से शोक की लहर है। उनकी अंतिम यात्रा में ग्वालियर के व्यापारी, समाजसेवी, राजनीतिज्ञ, न्याय जगत से जुड़ी हस्तियां व […]

You May Like