तेज रफ्तार के्रन की चपेट में आकर युवक घायल

अस्पताल में इलाज जारी, गुस्साए लोगों ने की क्रेन में तोड़-फोड़

सतना : कोलगवां थाने की बाबूपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत बड़ेरा फाटक के निकट गुरुवार को उस वक्त बड़ी घटना सामने आई जब तेज रफ्तार क्रेन की चपेट में आकर एक युवक बुरी तरह घायल हो गया. घटना से गुस्साए लोगों ने क्रेन में तोड़-फोड़ कर दी. घायल का उपचार जिला अस्पताल में जारी है.प्राप्त जानकारी के अनुसार के्रन क्रमांक एमपी 19 जीए 5183 का चालक काफी तेज रफ्तार से लापरवाही पूर्वक वाहन चला रहा था. बताया गया कि जैसे ही क्रेन बड़ेरा फाटक के निकट पहुंची वैसे ही उसीक चपेट में वहां पर खड़ा एक युवक आ गया. जिसके चलते वह बुरी तरह घायल हो गया.

घटना होती देख आस पास मौजूद लोग आक्रोशित हो गए. लोगों ने क्रेन को वहीं पर रुकवा लिया. जब क्रेन चालक से इस बात को लेकर आपत्ति जताई गई कि तेज रफ्तार और लारवाही पूर्वक वाहन चलाने के चलते युवक बुरी तरह घायल हो गया, तो अपनी गलती मानने के बजाए चालक उल्टा धौंस दिखाने लगा. चालक का यह रवैया देख लोग और आक्रोशित हो गए. लिहाजा देखते ही देखते क्रेन में तोडफ़ोड़ शुरु कर दी गई. पत्थर मारने के चलते क्रेन के शीशे फूट गए. वहीं दूसरी ओर घायल युवक को फौरन इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. जहां पर उसे भर्ती कर उपचार शुरु किया गया. इसी कड़ी में घटना की सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा क्रेन को जब्त करते हुए कोलगवां थाना परिसर में खड़ा करा दिया गया.

पिकअप-ई रिक्शा में टक्कर
जिले के चित्रकूट थाना क्षेत्र अंतर्गत पौसलहा गांव के निकट गुरुवार को हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार पिकअप के चालक ने ई रिक्शा को टक्कर मार दी. जिसके चलते ई रिक्शा में सवार महिला बुरी तरह घायल हो गई. अस्पताल ले जाए जाने पर जांच करते हुए उसे मृत घोषित कर दिया गया. बताया गया कि दुर्घटना के फौरन बाद ही ई रिक्शा चालक मौके से भाग निकला. वहीं पुलिस ने पिकअप का बरामद करते हुए थाने में खड़ा करा दिया. पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम कराने के बाद महिला के शव को परिजनों को सौंप दिया गया. मृत महिला चौबेपुर गांव की निवासी बताई गई

Next Post

दीक्षांत समारोह में अनेक विशिष्ट अतिथिगण पहुंचे

Fri Feb 28 , 2025
जबलपुर: नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल डॉ मंगू भाई पटेल, पशु पालन मंत्री लाखन सिंह, कुलपति प्रोफेसर मनदीप शर्मा सहित अन्य विशिष्ट अतिथिगण उपस्थित हैं। दीक्षांत भाषण कुलपति शेरे कश्मीर एग्रीकल्चर एंड साइंस विश्वविद्यालय डॉ बी एन त्रिपाठी द्वारा दिया जायेगा Facebook Share on […]

You May Like