दतिया: ग्राम हथलई से खाद की बोरी बांट कर लौट रहे सहकारी समिति प्रबंधक के साथ बदमाशों ने जमकर मारपीट की ओर नगदी से भरा बैग लूट ले गए। बेग में खाद वितरण के 55 हजार रुपये नगद, रिकॉर्ड ओर पीओएस मशीन रखी थी। घटना हथलई ओर सलैया के बीच की बताई गई है। जानकारी मिलने पर जिगना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में शामिल बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार जिले में सेवा सहकारी समितियों पर खाद वितरण का काम चल रहा था। सेवा सहकारी समिति हतलई समिति पर भी खाद वितरण चल रहा था। समिति प्रबंधक जसवंत सिंह परिहार खाद बांट कर रुपया, पीओएस मशीन ओर जरूरी दस्तावेज लेकर बाइक से वापस दतिया अपने घर आ रहा था।
जैसे ही हतलई ओर सलैया के बीच पहुंचा तभी बाइक सवार दो बदमाश मिले। आरोपियों ने पत्थरों से मारपीट कर प्रबंधक को घायल किया। फिर बेग लूट कर भाग गए। जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी रचना माहौर, एसडीओपी विनायक शुक्ला मौके पर पहुंचे हैं।
